पुलिस ने इसमें सवार शेरु चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, सूरज कुमार उर्फ निरहु निवासी सिकरौरा थाना कोतवाली, सोनू उर्फ अन्नू सोनकर निवासी ओझौली थाना मुबारकपुर, रितिक चौहान निवासी सलेमपुर थाना कोतवाली को भी पकड़ा।
इनके पास से 16 डीजे मशीन, दो मूविंग लाइट, 20 मिनी स्पीकर के साथ घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और पिकअप बरामद हुई।
एसपी सिटी ने बताया कि चारो मुबारकपुर में डीजे की दुकान चलाते हैं। स्कॉर्पियो से रेकी करने के बाद पिकअप से जाकर दुकानों से डीजे के सामान चोरी करते थे। इनके खिलाफ मऊ और अंबेडकर नगर जनपद में भी मुकदमे दर्ज हैं।
इनकी गिरफ्तारी के बाद मेंहनगर, मुबारकपुर, सिधारी और मऊ जनपद में डीजे की दुकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ। इनके गैंग के चार लोग फरार चल रहे है। सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।