फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रधान चुनने की बारी

Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को बिलरियागंज, अजमतगढ़, महराजगंज, हरैया, कोयलसा ब्लॉकों में गांव की जनता वोट डालेगी। इन ब्लॉकों में 474 प्रधान और महज 619 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। उधर चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला देर शाम तक तैयारियों में लगा रहा। पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से बूथों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन



दूसरे चरण में 522 मतदान केंद्रों के 1430 बूथों पर मतदान होगा। इसमें 172 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 100 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।


इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। पहले चरण में हुईं छिटपुट घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर काफी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई है। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरा लगाने के साथ ही अतिरिक्त बल की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें