फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: आजमगढ़ में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक घायल, परिजनों में कोहराम

Thu, 19 Oct 2023 03:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के जगदीशपुर गांव के पास दो बाइकों में बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
बाइक की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में तेज रफ्तार के कहर ने तीन युवकों की जान ले ली। वहीं एक युवक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं। हादसा गुरुवार अलसुबह फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनियाडीह गांव में डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को अहरौला थाना क्षेत्र के जागापुर गांव निवासी मो. उमर (18) और अयन (20) एक ही बाइक से कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए थे। दोनों गुरुवार अलसुबह बाइक से घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे में मो. उमर, अयन के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार ताहा (19) निवासी रानीपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर व उमेर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल भिजवाया। जहां उमर, अयन व ताहा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं उमर को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें