शाम तक एसडीएम व अन्य जिम्मेदार गांव में ही थे। तनाव व विवाद को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनात है। एसडीएम संत रंजन ने कहा कि नई जगह पर प्रतिमा की स्थापना से विवाद कीस्थिति उत्पन्न हुई थी। दोनों पक्ष से बातचीत कर मामले को शांत करा दिया गया है। माहौल पूरी तरह से शांत है। शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गांव में फोर्स तैनात है।