पिलखुवां गांव में डूबने से तीन की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर पोखरे में नहाते समय डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। यह तीनों कक्षा आठ में पढ़ते थे। शुक्रवार को तीनों स्कूल नहीं जाते थे। काफी देर तक इनके घर न आने पर परिवार के लोग उन्हें ढूंढते हुए पोखरे के पास पहुंच तो तीनों के कपड़े किनारे पड़े हुए थे।
शक होने पर गांव के लोग पोखरे में इन्हें तलाशने लगे। काफी प्रयास के बाद इनका शव पोखरे में से बरामद हुआ। घर वालों की सहमती पर इनकी लाश कब्रिस्तान में दफना दी गई। एक गांव के तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृत छात्रों में कुरैश शाह (15) पुत्र हारून, सुहेल (16) पुत्र मुनौव्वर और रिजवान (16) पुत्र करीम हैं। सभी बरदह थाने के पिलखुआ गांव के निवासी थे। कुरैश शाह मदरसे में पढ़ता था। जबकि अन्य दोनों एक निजी स्कूल में पढ़ रहे थे। तीनों कक्षा आठ के छात्र थे। शुक्रवार के दिन यह तीनों स्कूल नहीं जाते थे।