फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक और मजदूरों से भरे मैजिक में भिड़ंत से तीन की मौत 

Sun, 14 Feb 2021 11:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
हादसे के बाद दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर शनिवार रात गोरखपुर की ओर से आ रहे मजदूरों से भरा मैजिक ट्रक से टकरा गया। हादसे में देवरिया निवासी ट्रक चालक और वाराणसी निवासी एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, मैजिक सवार एक मजदूर ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे में ट्रक के दो खलासी और मैजिक सवार चार अन्य मजदूर घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात 11 बजे के बाद हुआ। आजमगढ़ की ओर से एक ट्रक गोरखपुर की ओर जा रहा था। वहीं, मजदूरों से भरा मैजिक गोरखपुर की ओर से वाराणसी जा रहा था। अशरफपुर बॉर्डर पर दोनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में देवरिया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी ट्रक चालक विपिन चौहान(25) और मैजिक सवार वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी सुक्खू मिस्त्री(60) पुत्र बोरड़ की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, देवरिया जिले के डुमरी निवासी ट्रक सवार खलासी धर्मेंद्र(22) पुत्र रामदास गोंड और अकरम(22) पुत्र इम्तियाज घायल हो गए। वहीं, मैजिक सवार चार घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जिला अस्पताल में मैजिक सवार रोहनिया थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव (वाराणसी) निवासी रमेश भारती(60) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मैजिक सवार अन्य घायलों में दिलीप पटेल(22) पुत्र छेदीलाल, तेज बहादुर(26) पुत्र सुकू बिंद, बृजेश(32) पुत्र सोमारो सभी निवासी रोहनिया वाराणसी, प्रदीप पटेल(21) पुत्र मुन्नीलाल निवासी सुंदरपुर लंका वाराणसी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मैजिक सेवर सवार सभी मजदूर गोरखपुर में एक मकान का निर्माण कर रहे थे। मजदूरी कर अपने गांव वापस जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें