फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों और शराब की दूकान में चोरी

Tue, 17 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में चोरों ने रविवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर नगदी, आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


वहीं बरदह थाने के भीरा भागमलपुर में स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और शराब पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

लालगंज संवाददाता के अनुसार, कैथी शंकरपुर गांव निवासी इमामुद्दीन सऊदी अरब में रहता है। घर पर पत्नी रुबी आठ वर्षीय बेटी के साथ रहती है। रविवार की रात रुबी मकान के आगे वाले कमरे में सोई हुई थी।
विज्ञापन


रात को छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी, सोने की अंगूठी, चेन आदि पर हाथ साफ कर दिया। फिर वह रुबी के पड़ोसी भरत यादव के घर में भी छत के रास्ते घुसे और जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे।

उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। यहां से चोरों ने मंगलसूत्र, चेन, झुमका, बाली आदि चुराई। इसी तरह से चोर गांव के श्रीराम यादव के घर में भी घुसे और नगदी सहित आभूषण चुरा ले गए।

उधर, ठेकमा संवाददाता के अनुसार, बरदह थाने के गिड़उर गांव निवासी राधिका सिंह की भीरा भागमलपुर बाजार में अंग्रेजी शराब की दूकान है।

रविवार की रात चोर दूकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और नगदी पर हाथ साफ करने के साथ ही शराब की बोतल भी उठा ले गए। राधिका के बेटे मुकेश सिंह ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें