फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शंभूपुर घटना के पीड़ित तीन परिवारों को मिलेगी मुख्यमंत्री राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 21 सितंबर को हुई घटना में जान गंवाने वाले तीन पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
विज्ञापन

घोषणा के अनुसार मृतक महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्रा के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, माता-पिता और भाई की मृत्यु के बाद बची दो नाबालिग बच्चियों को ढाई-ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तीनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शोक संवेदना व्यक्त की। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों के पात्र सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

इनमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और शिक्षा का अधिकार अधिनियम समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला प्रशासन की अपील पर समाज के एक गणमान्य व्यक्ति ने भी तीनों पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें