फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मारपीट में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को मारपीट के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपियों को फरिहा मोड़ पर स्थित सैनिक ढाबा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त तीन लाठी भी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी तुफेल अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त अफताब, मेहताब, राहिल, साहिल छह जून की रात में बकरी चराने की बात को लेकर उनके पुत्र सम्से आलम व भतीजे अबू हुजैफा को गाली गलौज देने लगे। जब उनका विरोध किया तो वह लाठी डंडा से मार पीटकर घायल कर दिए। मौके पर आवेदक का भतीजा अबू हुजैफा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पुलिस ने शनिवार को अभियुक्त अफताब, मेहताब व राहिल को तीन लाठी के साथ सैनिक ढाबा फरिहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें