आजमगढ़। भारतीय रेल मुसाफिरों की ट्रेन यात्रा को जहां सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटा है। वहीं बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एक बार फिर से लॉकडाउन की प्रबल आशंका बन गई है। ऐसे में रेल द्वारा बमुश्किल अधिक किराया-भाड़ा के साथ शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों के बंद होने का डर भी रेलयात्रियों को सता रहा है।
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली व कोलकाता समेत अन्य राज्यों में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर रेलवे ने बड़ा और कड़ा फैसला किया है। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने लिए रेलवे ने रेल परिसर और ट्रेनों में फेस मास्क न लगाने या जहां-तहां थूक फेंकने पर 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है। यदि कोई इसका पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मुंबई दिल्ली व कोलकाता से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम से एलाउंस कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि कोरोना का संक्रमण न बढ़ सके।