फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाले में भयाहव दिखा मंजर, एक की मौत, आठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। शंघईपुर जोगियाने गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई सिलिंडर फटने की घटना में घायलों संख्या 14 हो गई है। घायलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हालत गंभीर होने के कारण आठ घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है। रात में घटना की भयावहता का अंदाजा नहीं लग पा रहा था लेकिन पौ फटते ही चारों तरफ खंडहर देख कर लोग सिहर उठे।
विज्ञापन

लालमन की बहु साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार की शाम करीब छह बजे रसोई गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ कर पाती सिलिंडर फट गया। लालमन व पड़ोसी शहबाज के घर की छत ही गिर गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए है। शनिवार को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों में नौ को वाराणसी रेफर कर दिया गया। हांकुर (35), मो. सैफ (17) पुत्र इस्लाम, मौवसर (45), लालमन के पुत्र रवि (45) व पुत्री नाज (20) रानू (18) पुत्र शमीम, सुनेहा पुत्री कलामू (10), शहबाज (25) और मो शाहिद (20) की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है। वाराणसी ले जाते समय मैसर की गंभीरपुर के पास मौत हो गई। जिस घर में विस्फोट हुआ है, वह दो तरफ से बरसात के पानी से घिरा हुआ है। इसके चलते रात में मलबा हटाने में दिक्कत हुई। देर रात तक घायलों को खोज कर अस्पताल भेजा जाता रहा। शनिवार को जब पौ फटी तो घटना की भयावहता का अंदाजा हुआ। लालमन के मकान में एक स्थान पर सुबह तक धुआं उठा रह था। ग्रामीणों किसी तरह आग बुझाई। लालमन व पड़ोसी शहबाज का मकान खंडहर में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें