फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान और कमरे का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 02 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में स्थित एक दुकान और एक कमरे का ताला तोड़कर बीती रात चोर नगदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चरऊवां गांव निवासी अमरनाथ यादव कप्तानगंज बाजार में किराए का कमरा लेकर किराने की दुकान खोले हुए हैं। शनिवार की रात चोर ताला तोड़कर अमरनाथ की दुकान में घुसे।

भीतर रखे गए 30 हजार रुपये नगदी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। इस क्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र के फूलेहरा गांव निवासी सुरेश यादव पोस्टमास्टर हैं।
विज्ञापन


 वह अमरनाथ के दुकान के बगल में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। चोर बीती रात सुरेश के कमरे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए।

अंदर से पांच हजार रुपये नगदी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। सुरेश परिवार सहित घर गए हुए थे। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


चोरी गए सामानों का मिलान कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दिए। थानाध्यक्ष कप्तानगंज वृजेश सिंह यादव ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया था।

 घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिली है। लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें