फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि तैयारी में कसर न रह जाए

Sun, 01 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर सांसद मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सठियांव रेलवे स्टेशन के पास दी किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में आगमन को लेकर प्रशासन सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में शनिवार को कारागार मंत्री बलराम यादव, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सहित अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।


वर्षों से बंद पड़ी सठियांव चीनी मिल पुन: गुलजार होने जा रही है। मिल के आसपास के क्षेत्र और चीनी मिल परिसर में प्रशासनिक कर्मचारी, अधिकारी आदि छह फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

इस बीच, शनिवार को कारागार मंत्री और परिवहन मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। कारागार मंत्री बलराम यादव ने कहा कि जनता के हित का हर काम पूरा होगा। कहा, मुबारकपुर में 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जिले ही नहीं, पूर्वांचल की जनता का दिल भी जीत लिया है। जिले को जो कुछ जब भी मिला, वह मुलायम सिंह ने ही दिया है।

 इस मौके पर गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामासरे विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला सचिव और मीडिया प्रभारी एसके सत्येन, पराग यादव, सुरेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें