फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मेले में चाकू मार कर युवक की हुई थी हत्या

Tue, 26 Oct 2021 05:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह बाजार में सोमवार की रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। वे नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
 
विज्ञापन
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह बाजार में मेले में सोमवार की रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। वे नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


गोमाडीह बाजार में सोमवार को दशहरा मेला था। मेले के दौरान देर रात दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे 25 वर्षीय सरोज पुत्र रामअवतार व विनोद चाकू लगने से घायल हो गए। हमलावर तत्काल मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात सरोज ने दम तोड़ दिया। वहीं विनोद का अभी इलाज चल रहा है।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद सरोज का शव गोमाडीह पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक पक्ष की तरफ से रामअचल ने दीना व निखिल निवासी रोहुआ थाना गंभीरपुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें