फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने साड़ी का फंदा बना लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के श्री बड़ी सरैया में मकान बना कर रहने वाले युवक ने बृहस्पतिवार की रात छत के चुल्ले से साड़ी का फंदा बना फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के मड़हा हरिबल्लभ गांव निवासी भरत कप्तानगंज थाना क्षेत्र के श्रीबड़ी सरैया में मकान बना कर परिवार के साथ रहते है। उनका 30 वर्षीय पुत्र अवनीश गुप्ता बृहस्पतिवार की रात घर में ही छत के चुल्ले से साड़ी का फंदा बना कर झूल गया। सुबह परिजन उसे जगाने गए तो फंदे पर लटकता देख होश ही उड़ गया। परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के लोग भी जुट गए। इस दौरान सूचना पर पहुंची कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें