फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को पकड़ कर सौंपा पर नहीं दिया घूस तो दरोगा ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के गोसाईगंज बाजार में 1500 रुपये की रिश्वत न देने से नाराज दरोगा ने शुक्रवार की देरशाम दुकानदार को मारपीटकर घायल कर दिया। जिस समय घटना हुई, मौके पर काफी संख्या में ग्राहक भी मौजूद थे। पीड़ित दुकानदार ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों से फोनकर शिकायत की है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर (बहादुरपुर) गांव निवासी सुरेश राम पुत्र बुद्धू राम गोसाईगंज बाजार में चिकन फ्राई, पकौड़ी और चाट की दुकान है़। 24 फरवरी को उसके दुकान से मोबाइल चुराकर दो युवक फरार हो गए। संदेह के आधार पर सुरेश ने अपने साथी और बेटे के साथ पीछा कर के उक्त युवकों को पकड़ लिया। 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी और मौके पर बुला लिया। उक्त चोरों के विरुद्ध देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि आरोपियों को थाने ले जाने के लिए दरोगा ने दुकानदार से 1500 रुपये रिश्वत की मांग की। सुरेश राम ने रुपया देने से इनकार कर दिया। इससे खार खाया दरोगा सुरेश राम के दुकान पर आते जाते समय गाली देने लगा। इसकी शिकायत सुरेश राम ने उच्चाधिकारियों से की। शिकायत से नाराज दरोगा शुक्रवार की देर शाम को सुरेश राम कि दुकान पर पहुंच कर उसकी पिटाई कर दी। दरोगा के आतंक से भयभीत सुरेश राम ने कोतवाल, सीओ, एसपी के अलावा मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें