फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे को ले सभास्थल की तलाश पूरी, बस मुहर लगना बाकी

विज्ञापन
सगड़ी विस में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए स्थल का निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी क - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 से 30 सितंबर के बीच आ सकते हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। सभास्थल और हेलीपैड अस्थल के लिए जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। सोमवार को सगड़ी एसडीएम व पीडब्ल्यूडी के अभियंता कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि 25 से 30 सितंबर के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा हो सकता है।
विज्ञापन

सगड़ी एसडीएम गौरव कुमार के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के अभियंता संजीव कुमार की टीम सोमवार को सभास्थल और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करने पहुंची। एसडीम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ शहीद पार्क नत्थूपुर अंजान शहीद एवं जूनियर विद्यालय जीयनपुर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर का निरीक्षण किए। जिसमें सबसे बेहतर नत्थूपुर अंजान शहीद का शहीद रामसमुझ यादव पार्क पर प्रशासन की मुहर लगने की संभावना है। जहां पर जमीन आदि बराबर है तो अगल-बगल दो चार खंभे लगे हुए हैं। जिसे हटाने पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यदि सभा स्थल शहीद पार्क नत्थूपुर अंजान शहीद को बनाया गया तो हेलीपैड के लिए जूनियर विद्यालय सगड़ी जीयनपुर का चयन किया जा सकता है। जहां पर दोनों के लिए जमीन पर्याप्त एवं बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है। यही नहीं सभा स्थल के लिए इन जमीनों का चयन करने की कार्रवाई पिछले सप्ताह से लगातार की जा रही है। अब सभा स्थल को अंतिम रूप देने के लिए इन अधिकारियों द्वारा सोमवार को निरीक्षण किया गया और आपस में मंत्रणा कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें