फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर व्यापारी के बैग से 85 हजार लूट कर भागे लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित यूनियन बैंक की शाखा के अंदर एक व्यापारी के बैंग से 85 हजार रुपये लूट कर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी व बैंक के गार्ड ने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन

मतलूबपुर कस्बे के व्यापारियों में पंकज कुमार जायसवाल सोमवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे यूबीआई की स्थानीय शाखा में चार लाख 42 हजार 700 रुपये लेकर जमा करने पहुंचे थे। बैंग में पैसा रखकर कैश काउंटर के पास टेबल पर बैठे थे। इसी दौरान बगल में बैठे लुटेरों ने ब्लेड से बैग काट कर नोटों की गड्डियां निकाल लीं और जाने लगा। व्यापारी की नजर बैग पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। वह रुपये लेकर जा रहे युवक की तरफ लपका तब तक लुटेरा बैंक के बाहर जा चुका था। बाहर निकल कर पहले से खड़े साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। व्यापारी व बैंक के गार्ड ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। बैंक पर वापस आकर व्यापारी ने बैंग से पैसे का मिलान किया तो 85 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने घटना के बाबत अहरौला थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसी टीवी फुटेज आदि के जांच की कवायद में जुटी हुई है।
0000000000000
लूट नहीं उच्चकागिरी की घटना हुई है। पुलिस को शिकायत मिली है, अहरौला पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बैंक में लगे सीसी टीवी आदि के माध्यम से उच्चकों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-गोपाल स्वरूप बाजपेयी, सीओ बूढ़नपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें