फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से लापता अधेड़ का पोखरी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना के गेलवारा गांव स्थित पोखरी में सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव उतराया हुआ मिला। अधेड़ गांव का ही निवासी था और दो दिनों घर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गेलवारा गांव के ग्रामीण सोमवार की सुबह शौच आदि के लिए पोखरे की तरफ गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने पोखरे में एक शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। शव बाहर आते ही उसकी पहचान दो दिने से गांव से लापता चल रहे हरिनाथ (55) के रूप में हुई। पोखरे में शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो पुत्री व तीन पुत्रों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक राजगीर का काम करते थे। गांव में हत्या कर शव पोखरी में फेके जाने की चर्चा है लेकिन परिजन फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें