फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नवोदय विद्यालय जीयनपुर जाने वाला मार्ग नाले में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। आरसीसी से बना यह मार्ग अब नाले में तब्दील हो गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह मार्ग आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग से जुड़ता है और नवोदय विद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने का एकमात्र प्रमुख रास्ता है। मगर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कीचड़ भरे इस मार्ग से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खराब मार्ग की वजह से कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और उन्हें चोटें भी आई हैं।

शिक्षकों ने उठाई आवाज, पर कार्रवाई नदारद
विद्यालय के शिक्षक सदानंद, प्रभाकर कुमार, चंदन वर्मा, विजय शंकर सिंह, बीके सिंह ने बताया कि मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और आसपास के घरों की नालियों का पानी सड़कों पर बहने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। कई बार गड्ढों में ईंट डालकर मरम्मत की कोशिश की गई, लेकिन इससे हालात और बिगड़ गए। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत राय ने बताया कि मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। कीचड़ और जलभराव के कारण शिक्षक, बच्चे और अभिभावक आने-जाने में असमर्थ हो रहे हैं। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। इस संबंध में एसडीएम सगड़ी से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत से इस सड़क पर नाली निर्माण के लिए बात हुई है। वहीं बीडीओ को सड़क के मरम्मत के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही इस सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। - श्याम प्रताप सिंह, एसडीएम सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें