फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, टहलते समय हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 10 Aug 2025 06:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। मुबारकपुर के नैठी गांव में टहलते समय यह हादसा हुआ। हादसे की खबर सुनकर परिजन मुंबई और दिल्ली से लौट रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव में शनिवार देर शाम सड़क पर टहल रही दो महिलाओं को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, नैठी गांव निवासी चानमती देवी (60) पत्नी मतई राम और उनकी पड़ोसी सावित्री देवी उर्फ तालहिया (55) पत्नी सुदर्शन राजभर शनिवार की शाम सात बजे घर से दक्षिण की ओर सड़क पर टहल रही थीं। टुनटुन मोड़ से बाजार कर लौट रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

परिजन उन्हें तुरंत मुबारकपुर बाजार के एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने चानमती देवी को मृत घोषित कर दिया। सावित्री देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन सावित्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। चानमती के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। जबकि सावित्री के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सावित्री के पति व एक पुत्र मुंबई में रहता है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। हादसे की खबर मिलते ही वे घर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें