फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में जनता दलबदलुओं को सिखाएगी सबक : सीमा राजभर

विज्ञापन
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के बुधवार को जिला कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष बबीता चौहान के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सीमा राजभर ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जनता इस बार दलबदलुओं को सबक सिखाएगी।
उन्होंने मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में रहते हुए उन्हें राजभर समाज के युवाओं के रोजगार के लिए मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए, लेकिन उनका ध्यान अपने बेटे को विधायक बनाने की कोशिशों पर है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि जनता अब मंदिर-मस्जिद के नाम पर राजनीति से ऊब चुकी है। सरकार की योजनाएं खोखले दावों तक सीमित हैं और पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक वर्गों के शोषण का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।
पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर दिए। कार्यक्रम में सिंगारी गौतम, प्रेमा यादव, सना परवीन, सुषमा चौहान, इंदु यादव और सुनीता राजभर ने विचार रखे। रवि रांझा जौनपुर, अनुपमा भारती और हरकेश यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत किए। संचालन जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें