फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीडीए चौपाल से 2027 की जमीन साधने की कवायद

विज्ञापन
25 इस्माइलपुर गोरिया में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
इस्माइलपुर गोरिया में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सोनभद्र के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अविनाश कुशवाहा ने कहा कि पीडीए चौपाल का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बढ़ाकर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान, आरक्षण और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, शिक्षा और लोकतांत्रिक भागीदारी पर विचार रखते हुए युवाओं से जागरूक होकर अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चौपाल में पीडीए समाज के लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। अविनाश कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनने पर विधानसभा क्षेत्र में तहसील, 100 शैया अस्पताल और डिग्री कॉलेज बनवाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरिराम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान, आरिफ खान, हरेंद्र यादव, भीमा यादव, रामबृक्ष यादव, केपी सोनकर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें