फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरंग वापस लौटी गोरखपुर गई बारात, मारपीट में कई बाराती हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र से गोरखपुर गई एक बारात रात में ही डीजे पर डांस के दौरान हुई मारपीट के बाद बैरंग वापस लौट आई। मारपीट की इस घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए है, बिना विवाह के ही बारात बैरंग वापस लौट आई। वहीं दुल्हे के पिता ने लड़की पक्ष पर वीडियोग्राफी करने के व्यक्ति का कैमरा व शादी के लिए गए जेवरात आदि लूट लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतरौलिया के निबुआडीह गांव निवासी शंभू विश्वकर्मा के पुत्र जितेंद्र की बारात गोरखपुर जिले के इसरारपुर गांव निवासी श्याम बहादुर विश्वकर्मा के घर गई थी। श्यामुबहादुर की पुत्री सुमन से जितेंद्र की शादी तय थी। द्वारपूजा के दौरान ही डीजे पर अश्लील गानान बजाने को लेकर बारातियों व घरातियों में मारपीट हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को लाठी-डंडा व ईंट पत्थर से पीटा। दर्जन भर बाराती घायल हुए। पुलिस को यूपी 112 पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची। जिसके चलते दुल्हा समेत पूरी बारात ही मौके से भाग खड़ी हुई। वापस लौटने पर दुल्हे के पिता ने सभी घायल बरातियों को इलाज के लिए सीएचसी कोयलसा पर भर्ती कराया। दुल्हे के पिता शंभू विश्वकर्मा का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने विवाह के लिए ले जाए गए जेवरात, नकदी आदि के अलावा वीडियोग्राफी करने गए युवक का कैमरा मैन भी लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें