फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी को असलहा सटाकर बदमाशों ने लाखों के जेवरात व नकदी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति के घर में घुसे बदमाशों ने किशोरी को तमंचा सटा कर लाखों के जेवरात व नकदी की लूटपाट किया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहे। घटना के समय घर पर मां-बेटी ही मौजूद थी। 24 घंटे के अंदर लूटपाट की दूसरी घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बाकरकोल गांव निवासी सीताराम यादव पुत्र श्रीराम यादव के दो घर है। बृहस्पतिवार की रात सीताराम खाना खाने के बाद दूसरे घर पर सोने चला गया। इस घर पर पत्नी व बेटी सो रही थी। देर रात अज्ञात बदमाश खिड़की तोड़ कर घर में घुसे और बक्सा आदि तोड़ कर कीमती सामानों को समेटना शुरू कर दिया। इसी दौरान बेटी की नींद टूट गई। घर में बदमाशों को देख कर उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उसे तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने आराम से पूरा घर खंगाल डाला और 30 हजार नकद के साथ ही लाखों के जेवरात लेकर घर के बाहर निकले और दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा कर फरार हो गए। घर के बाहर पांच की संख्या में कुत्ते भौंक रहे थे, जिन्हें बदमाशों ने विषाक्त पदार्थ खिला दिया था। जिससे पांचों की मौत हो गई थी। बदमाशों के जाने के बाद बेटी ने शोर मचाया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी गई है। लूटपाट की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोग पुलिस महकमे की कवायद पर आक्रोशित है और लापरवाही का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें