फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अराजकतत्वों ने कैमरे का तार काटकर मंदिर में डीह बाबा की प्रतिमा खंडित की

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव। नगर पंचायत कटघर लालगंज के रेतवां गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में दबंगों द्वारा तोड़फोड़ की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मंदिर के पुजारी जवाहिर चौहान ने बताया कि शनिवार रात 3.30 बजे कुछ अराजकतत्वों ने सीसी कैमरे का तार काटकर मंदिर में घुसपैठ की और डीह बाबा की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने सूरदास की मूर्ति और मंदिर परिसर में लगे गमलों को भी तोड़ डाला।
विज्ञापन

रेतवां गांव का रटेश्वरनाथ भगवान का मंदिर क्षेत्र में विशेष मान्यता रखता है। सोमवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के सदस्यों ने देवगांव कोतवाली में लिखित तहरीर दी। कोतवाल विमल प्रकाश राय स्वयं मंदिर परिसर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, संबंधित आरोपियों के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें