फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चकमार्ग की पैमाइश के दौरान प्रधान प्रतिनिधि पर हमला, गाली गलौज औ धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली इब्राहिमपुर में रविवार शाम चकमार्ग की पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पैमाइश का कार्य जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में किया जा रहा था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पीड़ित सुभाष चंद्र की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। लेखपाल के बुलावे पर मौके पर पहुंचे थे। उसी दौरान पकड़ी कला गांव के रहने वाले विपक्षी भी मौके पर पहुंच और अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। सुभाष चंद्र ने बताया कि वह लेखपाल के कहने पर आएं तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसपर हमला कर दिया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उनकी जान बचाई। इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत जीयनपुर कोतवाली में दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें