फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में शुरू हुआ बढ़ाव, गांगेपुर में कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ाना शुरू हो गया है। 577500 क्यूसेक पानी घाघरा में डिस्चार्ज हो रहा है। जिससे डेढ़ मीटर तक नदी के जलस्तर में बढोत्तरी की संभवना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए प्रशासन एलर्ट पर है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से घाघरा नदी में कतर्निया और बनबसा बैराज से 577500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इससे करीब डेढ़ मीटर घाघरा का जल स्तर बढ़ने की संभावना है। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने महुला से गढ़वल तक बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया और कहा कि सभी वाढ़ चौकियों को क्रियाशील कर दिया गया है। ग्रामीणों को नदी क्षेत्र में जाने से मना किया गया है। पशुओं को भी नदी क्षेत्र में न जाने दें। इसके लिए बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को हिदायत दिया गया है, कि वह गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें और इससे बचें। नदी के किनारे सभी गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर ही ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गांगेपुर में कटान काफी तेज हो गई है। गांगेपुर परसिया में घाघरा के जलस्तर बढ़ते ही कटान तेज हो गई है। नदी ने गांगेपुर रिंग बांध पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों में घाघरा की कटान को लेकर दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें