फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
अतरडीहा गांव में स्थापित देवी प्रतिमा का विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के बाद दशहरा से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। बुधवार को अतरडीहा, अमिलिया समेत विभिन्न गांवों में गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। विदाई के समय भक्त भावुक नजर आए।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील क्षेत्र के अतरडीहा गांव में प्रतिमा को पूरे गांव में घुमाने के बाद बरामदपुर नदी में विसर्जित किया गया। अंबारी, बिलारमऊ, खांजहापुर, भेड़िया, टिकुरिया, बसही, दीदारगंज और हुब्बीगंज समेत अन्य गांवों में भी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। पूजा समितियों के सदस्य अबीर-गुलाल उड़ाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
उधर, लालगंज विकासखंड के अमिलिया गांव में रमेश गुप्ता के आवास पर नवयुवक मंगल दल की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। फूल-मालाओं से सजी गाड़ियों के साथ निकली यात्रा में ग्रामीणों ने माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

विसर्जन आयोजन में नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ चिंटू, उपाध्यक्ष शिवम सिंह, व्यवस्थापक प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष हर्ष सिंह, संयोजक राहुल गुप्ता समेत अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें