फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर से अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा चोरी

Fri, 29 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाने के मुस्लिम पट्टी गांव के पश्चिम स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से बुधवार की रात चोर अष्टधातु की हनुमान जी की मूर्ति उठा ले गए। दो दरवाजे तोड़कर मंदिर में घुसे चोर पीतल सहित अन्य धातुओं की लगभग 100 अन्य मूर्तियां भी चुरा ले गए। हनुमान जी की मूर्ति की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक बताई गई है। गुरुवार की सुबह महंत ने थाने में तहरीर दी है। एक वर्ष पूर्व इसी मंदिर से राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां भी चोरी हुई थीं। एसपी ने चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की है।
विज्ञापन


मुस्लिम पट्टी गांव के पश्चिम तमसा नदी के किनारे रामजानकी मंदिर की रखवाली महंत शीतलादास जी करते हैं। वह मंदिर के बाहर मड़ई में रहते हैं। बुधवार की देर शाम मंदिर बंद कर वह आराम करने चले गए। कयास लगाया जा रहा है कि रात में किसी समय चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर मंदिर में और भीतर रखी गई हनुमान जी की एक फीट से अधिक ऊंचाई की अष्टधातु की प्रतिमा सहित पीतल की लगभग 100 छोटी-बड़ी मूर्तियां, अखंड दीप, ढेर सारे रामायण, कपड़े आदि पर चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह पुजारी मंदिर में पहुंचे तो दरवाजा टूटा देख शोर मचाने लगे। देखते ही देखत मंदिर में भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर नायब दारोगा लव कुमार भी पहुंच गए। महंत शीतलादास की तहरीर में चोरी गए सामानों की कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है।

ग्राम प्रधान इंदल यादव ने बताया कि वर्ष 2002 में इसी मंदिर से अष्टधातु की राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाएं चोरी हो गई। उनका  आज तक कुछ पता नहीं चला। सुरक्षा की दृष्टि से यहां फोर्स लगाने की बात की गई थी किंतु उस पर भी अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाने के कार्यवाहक प्रभारी अंगद तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरी गई प्रतिमाओं के विषय में छानबीन के बाद ही मूल्य का अनुमान लगाया जाएगा। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि चोरी की इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। इसमें निजामाबाद के अलावा क्राइम ब्रांच की दोनों स्वाट टीम, सीओ सदर की टीम अलग से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें