फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया एरियर मानदेय भुगतान के लिए प्रदर्शन

Thu, 28 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मचारी और शिक्षकों का मानदेय और एरियर लंबे समय से बकाया है। बकाया एरियर और मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को कर्मचारियों और शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करने के लिए  बाध्य होंगे।
विज्ञापन

हरिशंकर राय ने कहा कि कर्मचारियों को एक अप्रैल 2014 से अभी तक के एरियर का भुगतान नहीं किया गया। साथ ही मानदेय का भी भुगतान रुका पड़ा है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों से इस गड़बड़ी की शिकायत कई बार की गई। मगर मांगों की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में पीड़ितों को थकहार कर  प्रदर्शन करना पड़ा। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सभी लोग एकजुट होकर वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान मधुबला राय, मनीता यादव,ज्ञान्ती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें