फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे राह सिंदूर से भरी मांग, फिर हो गया फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में शनिवार की शाम मऊ की रहने वाली एक युवती की युवक ने सरे राह मांग सिंदूर से भर दी। इसके बाद युवक फरार हो गया। युवक के फरार होने पर युवती ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आई। थाने पर युवक जहां ऐसा कुछ करने से इंकार कर रहा है तो वहीं दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के नरहनखास गांव निवासी युवक के मौसी का घर मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत एक गांव में है। जहां वह अक्सर ही आया-जाया करता है। मौसी के पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि शनिवार को उसके प्रेेमी ने उसे मिलने के लिए अजमतगढ़ कस्बा में बुलाया था। यहां आने पर उसने सरे राह उसकी मांग में सिंदूर भर दी इसके बाद वह उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गया। युवती ने आसपास के लोगों के साथ ही इस बाबत सूचना पुलिस को दिया। जिस पर जीयनपुर कोतवाली ने युवती द्वारा नामजद किए गए युवक को पकड़ कर कोतवाली पर ले आई। यहां युवक युवती की मांग भरने से इंकार कर रहा है और कि युवती ने स्वयं अपनी मांग भर ली है और जबरन उसके साथ रहने की बात कह रही है। प्रेम प्रसंग का मामला होने के चलते पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी थाने पर बुला लिया। रविवार की शाम तक दोनों पक्षों में पंचायत होती रही लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। युवक का विवाह भी तय हो चुका है। प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें