फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोवर की पुत्री ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में स्थित सरकारी आवास में रह रहे फॉलोवर की पुत्री ने शनिवार की सुबह आवास में ही छत के चुल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगा लगा ली। घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज पांडेय के फॉलोवर जितेंद्र पांडेय पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। वे मूल रूप से गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के जड़रिया गांव के निवासी है। इन दिनों जितेंद्र पांडेय की मां आयी हुई थी, उनकी तबीयत कुछ खराब थी, जिसके चलते जितेंद्र का पुत्र अपनी दादी को लेकर सुबह दवा लेने चला गया। वहीं फॉलोवर जितेंद्र पांडेय भी अपनी ड्यूटी पर चले गए। जितेंद्र की पत्नी अपने एक बेटे के साथ गांव गई हुई हैं। आवास पर सिर्फ जितेंद्र की 20 वर्षीया पुत्री करिश्मा पांडेय थी। परिवार के सभी सदस्यों के आवास से बाहर जाने के बाद करिश्मा ने रस्सी व चुल्ले के सहारे फांसी के फंदे पर लटक गई। दवा लेकर दादी-पोता आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी पीटने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो सूचना फॉलोवर को दी गई। वहीं आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस के आने पर दरवाजा किसी तरह खोला गया तो करिश्मा चुल्ले व रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका दो भाईयों में इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें