फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरनाथ चौराहे पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के भुजवापार गांव निवासी 45 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र स्व. कोमल शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। अभी वह भंवरनाथ चौराहे पर ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व चार पुत्रियों का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें