फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार, दो साथी मौके से भागे

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी राजेश कुमार।
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में बदमाश राजेश कुमार के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, पकड़े गए आरोपी राजेश कुमार को तत्काल सीएचसी मेंहनगर में उपचार के लिए ले गए। पकड़ा गया आरोपी राजेश कुमार सिधारी थाना क्षेत्र के सरायसादी गांव का निवासी है। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि 8-9 दिसंबर 2025 की रात ग्राम रहिला तितलियापार निवासी गौतम कुमार की डीजे की दुकान का शटर काटकर मिक्सर, स्पीकर, एम्प्लीफायर आदि उपकरण चोरी कर लिए गए थे।
इसे लेकर मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में राजेश कुमार के साथ संदीप कुमार व आदित्य कुमार का नाम प्रकाश में आया। संदीप कुमार और आदित्य कुमार दोनों तितलियापार रहिला गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

तीनों ने मिलकर चोरी की और माल को मंगई नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। मुखबिर सूचना पर मेंहनगर थाना प्रभारी संजय सिंह टीम किसान जूनियर हाईस्कूल अहिआई के पास पहुंचे, जहां राजेश सामान बेचने अपने साथी का इंतजार कर रहा था। आत्मसमर्पण की चेतावनी पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में राजेश के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। बताया कि आरोपी के पास से तमंचा, एक कारतूस, चोरी का डीजे उपकरण बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है। उक्त सामान पांच बोरों में छिपाया था।
पूछताछ में राजेश ने कबूल किया कि वह संदीप व आदित्य के साथ गिरोह बनाकर रात में दुकानों का ताला-शटर काटता था, भारी सामान बोरे में भरकर नदी किनारे छिपाता है और बाद में बेचता है।
आरोपी के खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे दर्ज : क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि राजेश पर चोरी, लूट, धोखाधड़ी सहित 10 मुकदमे कोतवाली, मुबारकपुर, निजामाबाद, फूलपुर, रानी की सराय व मेंहनगर में दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद मेंहनगर में एक और मुकदमा पंजीकृत किया गया। बताया कि पुलिस शेष दो भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी डा. अनिल कुमार ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें