फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी साहुल को रानीपुर रजमो मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एफआईआर दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी साहुल का नाम प्रकाश में आया, जो पूर्व रात में डंडे से जान से मारने की नीयत से हमला करने में शामिल था। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में साहुल ने डंडे से हमला करने की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें