फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदुरी हवाई अड्डे से जनपद के कारोबार को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डा बनाने का कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण ने अपने हिस्से के कार्य को पूरा कर दिया है। उड़ान में बाधक बनने वाले अवरोधों को भी प्रशासन ने हटवा दिया है। इसके हैंडओवर की तैयारियां भी तेज हो गई है। हैंडओवर होने के बाद एयरपोर्ट अथार्टी ऑफ इंडिया की ओर से लाइसेंसिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हाल ही में मंदुरी हवाई अड्डा पहुंची बाबतपुर एयरपोर्ट की टीम ने यहां लगे सामानों की सूची तलब की थी। डीएम के निर्देश पर इस सूची को वाराणसी एयरपोर्ट को उपलब्ध करा दिया गया है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद लाइसेंसिंग की प्रक्रिया की जाएगी। जिसे एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया की टीम द्वारा पूरा किया जाएगा। जनपद के लोगों द्वारा काफी दिनों से मंदुरी एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि इसके शुरू होने के बाद जनपद से दूसरे जनपदों की यात्रा जो घंटों में पूरी होती है उसे पूरा होने में मात्र कुछ मिनटों का समय लगेगा। वहीं जनपद से होने वाले रोजगार केे नए पंख लगने की संभावना कारोबारियों द्वारा जताई जा रही है। ओडीओपी के तहत निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और मुबारकपुर की रेशमी साड़ी का चयन किया गया है। अभी सड़कों की स्थिति दयनीय होने के कारण बाहर से व्यापारी कम पहुंचते हैं। लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बाद मंदुरी एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद बाहर से व्यापारियों की आमद बढ़ने की संभावना है। जिससे ओडीओपी से जुड़े कारोबारियों में एक नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

2007 में शुरू हुआ निर्माण रहा विवादों में
तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने वर्ष 2007 मेें मंदुरी में हवाई पट्टी की नींव रखी थी। शुरू से ही यह विवादों में घिरी रही। पहले किसानों ने इसका विरोध किया। जब किसान माने तो सरकार की उपेक्षा के चलते इसका निर्माण वर्ष 2014 में पूरा हो सका। शुरू से ही इसे एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की मांग चल रही थी लेकिन किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया।
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में हुई चयनित तो बना हवाई अड्डा
वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने रीजनल कनेक्टविटी योजना में शामिल किया। इसके बाद अगस्त 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही मंदुरी हवाई अड्डे का शिलान्यास किया। वर्ष 2019-20 में ही इसका निर्माण पूरा होना था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते रनवे विस्तारीकरण आदि कार्य समय से पूरा नहीं हो पाया। जिसके कारण निर्धारित अवधि में यहां से उड़ान शुरू नहीं पाई। आज भी किसानों का मामला कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन

20 सीटर प्लेन से शुरू हो सकती है उड़ान
आजमगढ़। मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है। जिसे देखते हुए जहां जनपद के कारोबारी उत्साहित हैं। वहीं प्रशासन की मानें तो यहां पहले 20 सीटर प्लेन से उड़ान शुरू हो सकती है। इसके बाद अगर जरूरत होगी तो सीटों की संख्या बढ़ सकती है। इस मामले में एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान जल्द शुरू होने की संभावना है। क्योंकि हैंडओवर से पहले बाबत एयरपोर्ट की टीम द्वारा यहां उपलब्ध सामानों के बारे में जो जानकारी मांगी गई थी उसकी लिस्ट तैयार कर भेज दी गई है। जल्द ही इसके हैंडओवर होने की संभावना है। हैंडओवर होने के बाद लाइसेंसिंग की प्रकिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें