फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमंत्रण में गए युवक की रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय थाना अंतर्गत कोटवा गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के जिरीकपुर गांव निवासी सुभाष (42) पुत्र स्व. लालता रेलवे में ठेकेदारी का काम करता था। बुधवार की रात वह सिधारी थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी पुरेश्वर यादव के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन भी किया। सुबह सुभाष का शव कोटवा गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें