फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्यूबवेल के पास मिली युवती के शव की हुई शिनाख्त, जीजा पर हत्या का आरोप, पिता ने दी तहरीर

Sat, 28 Jun 2025 07:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बीते दिनों ट्यूबवेल के पास मिली युवती की लाश मामले में तार तलाश रही पुलिस ने अब शव की शिनाख्त कर ली है। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दी है और जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस की तफ्तीश जारी है। 
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल के पास चौकी पर मिली युवती के शव की शिनाख्त तीसरे दिन शनिवार को हुई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेल्थरा जमालपुर गांव निवासी बुद्धू वनवासी ने बताया कि शव उनकी पुत्री संगीता (21) का है। पिता ने दामाद पर ही बेटी के हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेल्थरा जमालपुर गांव निवासी बुद्धू वनवासी ने थाने में तहरीर देकर दो साल पहले उसने बड़ी बेटी राधिका की शादी रिंकू से की थी, लेकिन रिंकू ने राधिका को छोड़ दिया और संगीता को साथ रखने लगा।

25 जून को वह संगीता को काम पर ले जाने के बहाने फरिहा ले गया, जहां बाद में उसका शव अहमद मसूद के ट्यूबवेल के पास चौकी पर मिला। शनिवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई है। बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें