फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कब्रिस्तान के कुएं में मिला पूर्व प्रधान के पोते का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना निजामाबाद क्षेत्र के दाउदपुर-संजरपुर निवासी अजीत (30) का बुधवार की सुबह कब्रिस्तान स्थित कुएं में शव मिला। मृतक पूर्व प्रधान रामकेश का पोता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे गांव के कुछ लोग बकरी चराने के लिए कब्रिस्तान की ओर गए थे। कुएं में शव दिखा। लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि अजीत मंगलवार सुबह नौ बजे से घर से गायब था। परिजन उसकी काफी तलाश किए लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह शव कुएं में मिलने से परिजन स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों में चर्चा है कि अजीत नशे का आदी था। नशे की हालत में वह कुएं में गिर गया होगा। थानाध्यक्ष निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें