बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रही किशोरी का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी अंबेडकर नगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के रतना गांव की निवासी है। अंबेडकर नगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के गांव रतना निवासी 16 वर्षीय अंजलि पुत्री जोगिंद्र की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंजलि ननिहाल अतरौलिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रह कर कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी।
सोमवार सुबह करीब 9 बजे अंजलि के ममेरे भाई सूर्यांश ने उसे घर के टिन शेड के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।