फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियां फैला रहा जेल की जमीन पर बना अस्थाई कूड़ा घर

विज्ञापन
पुरने जेल के बगल में लगा कूड़े को अंबार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कभी भी शहर संक्रामक रोगों की चपेट में आ सकता है। इसके पीछे कारण नगर पालिका का जेल की जमीन पर बना अस्थाई कूड़ा घर है। पांच दिनों से यहां शहर से निकलने वाला कचड़ा डंप किया जा रहा है और यहां पूरी तरह से कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। सड़क पर गंदा पानी फैला है और कचड़े से उठ रही दुर्गंध ने राहगीरों का रास्ते से गुजरना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने रानी की सराय क्षेत्र के मझगांवा ग्राम में डंपिंग ग्राउंड बनाया हुआ है। यह डंपिंग ग्राउंड पानी में डूब गया है। जिसके चलते बीते पांच दिनों से नपा प्रशासन शहर से निकलने वाले कूड़े को डंपिंग ग्राउंड नहीं भेज पा रहा है। पुराने जेल की जमीन पर नपा प्रशासन ने जो अस्थाई डंपिंग ग्राउंड बना रखा है, वहीं कूड़ा डंप किया जा रहा है। पांच दिनों से जमा हो रहा कूड़ा पहाड़ सा हो गया गया है और इससे उठने वाली दुर्गंध ने राहगीरों का गुजरना मुश्किल कर दिया है। कूड़े के ढेर से निकला गंदा पानी सड़क पर फैलकर माहौल को पूरी तरह से नारकीय कर दिया है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। वहीं जिम्मेदार विभाग मौन साधे हुए है। बता दें कि अस्थायी डंपिंग ग्राउंड के लिए मानक निर्धारित है। जमीन पक्की होनी चाहिए तो वहीं चारों तरफ से बाउंड्रीवाल भी होना चाहिए। इतना ही नहीं ऊपर से भी यह स्थल ढका होना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन अस्थायी कूड़ा घर में डंप किया जाने वाला कचड़ा उठना चाहिए और इस स्थल पर ब्लीचिंग आदि का प्रतिदिन छिड़काव होना चाहिए, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार पूरी तरह मानक की अनदेखी कर रहे हैं। पुरानी जेल के पास हालात पूरी तरह से नारकीय हो चुका है और नपा प्रशासन के साथ ही प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बना हुआ है।
मझगांवा डंपिंग ग्राउंड पानी में डूबा है और कहीं कूड़ा डंप करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिसके कारण मजबूरी में जेल की जमीन पर कूड़ा डंप करना पड़ रहा है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द यहां से कूड़ा कहीं और निस्तारित करा दिया जाए। आज ही यहां ब्लीचिंग, चूना आदि का छिड़काव करा दिया जाएगा ताकि संक्रामक रोग फैलने का खतरा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें