फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन दिन बाद घरवालों ने करवाई एफआईआर; इस वजह से चुप थे परिजन

Sat, 17 Feb 2024 07:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

पीड़िता ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे अरून और गोविंदा ने उसे अगवा किया और शाम चार बजे तक अपने यहां रोक कर रखा। इसके साथ दोनों ने दरिंदगी की। सात घंटे बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। 
विज्ञापन
यूपी के कप्तानगंज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ स्थित कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी को अस्त-व्यस्त हालत में छोड़ कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। लोक लाज के चलते परिजन पहले तो शांत रह गए। वहीं शनिवार को परिजनों ने थाने पर पहुंच कर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। घटना बुधवार को हुई है। 

विज्ञापन

थाने पर दी तहरीर के अनुसार 14 वर्षीया किशोरी बुधवार को घर से खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक उसे अगवा कर ले गए और एक निर्जन स्थान पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद अस्त-व्यस्त हाल में किशोरी को छोड़ कर दोनों मौके से फरार हो गए। 

काफी देर होने पर परिजन किशोरी को खोज रहे थे। काफी देर बार किशोरी अस्त-व्यस्त हाल में किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। तीनों आरोपी दबंग किस्म के हैं। उनकी दबंगई के डर से व लोक लाज के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दिया। 

घटना के तीन दिन बाद शनिवार को परिजन थाने पर पहुंचे और गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। नामजद किए गए आरोपियों में गोविंदा व अरून शामिल हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार पाल ने बताया कि बुधवार को किशोरी खेत गई थी, उसी दौरान उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। 

सात घंटे तक अभियुक्तों के चंगुल में थी पीड़ितापीड़िता ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे अरून और गोविंदा ने उसे अगवा किया और शाम चार बजे तक अपने यहां रोक कर रखा। इसके साथ दोनों ने दरिंदगी की। सात घंटे बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। 
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है। वहीं नामजद किए गये आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें