आजमगढ़। उप्र. अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने बुधवार को अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सामने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। सेवा विस्तार व चार माह के बकाया वेतन की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से 13 मार्च को जारी शासनादेश में संविदा शिक्षकों के सेवा विस्तार का स्पष्ट उल्लेख है। इसके बावजूद जुलाई से 78 संविदा शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में अचानक नए सिरे से संविदा शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। शिक्षक संघ ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो हम सभी शिक्षक दीपावली पर्व नहीं बनाएंगे। महामंत्री डॉ. विनोद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव, मीडिया सचिव डॉ. जयप्रकाश यादव, डॉ. अवधेश गिरी, डॉ. सदानंद मिश्रा, डा. दुष्यंत त्रिपाठी, डॉ. गणेश शंकर पांडेय, डॉ. अमरेश पाठक, डॉ. अमरकांत सिंह, डॉ. अर्चना उपाध्याय, डॉ. मधुरमा अस्थाना, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष श्रीवास्तव, डॉ. गोविंद नारायण, डा. पूनम तिवारी, डा. शिखा सिंह, डॉ. आराधना सिंह, डा. इंदुमती दुबे, डॉ. शिल्पी यादव व डॉ. आर के मौर्या आदि शामिल थे।