फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में 28 ग्रामीणों को मिला गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कारीसाथ परिसर में बुधवार को ग्राम चौपाल लगा। एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने गांव में विकास कार्यों का जायजा लिया। लोगों की समस्याएं सुनी और 28 लाभार्थियों में गोल्डन कार्ड का वितरण किया।
विज्ञापन

कारीसाथ गांव पहुंचकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव कुमार ने कार्यों का अवलोकन किया। फिर चौपाल का शुभारंभ करते हुए लोगों को सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि काउंटर लगे हुए हैं। आप लोग विभाग संबंधित उस काउंटर पर अपना प्रार्थना पत्र दें। इस दौरान राजस्व विभाग, विकास विभाग, पंचायत राज, मनरेगा, महिला कल्याण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, चकबंदी विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा अलग-अलग काउंटर लगाकर कर्मचारी बैठे थे। सबसे ज्यादा विधवा पेंशन, आय, जाति, विकलांग पेंशन के लिए लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हूखोर के चिकित्सा अधीक्षक डा. धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि चौपाल में कोविड-19 अभियान के तहत 80 लोगों का चेकअप किया गया। 28 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिया गया। ओपीडी में मरीजों की संख्या 12 रही। इस मौके पर तहसीलदार सदर अनिल पाठक, खंड विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय, सीडीपीओ इफ्तिखार अहमद, एडीओ पंचायत जनार्दन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें