उसके बाद आरोपी की निशानदेही पर शव को खोदकर निकाला गया। पुलिस ने इस घटना के आरोपी वतन सिंह उर्फ राजा सिंह को हिरासत में ले लिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूछताछ के दौरान जब पुलिस उसे लेकर मोबाइल की बरामदगी के लिए गई तो उसने उस स्थान पर पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा।
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस घायल वतन सिंह को लेकर मेंहनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।