सेना के जवान का शव एंबुलेंस में भेजे जाने से रानी की सराय के कोटिला में आजमगढ़-वाराणसी हाइवे मार्ग पर जाम करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के रानी की सराय सैन्यकर्मी की मौत के बाद पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कोटिला में जमकर हंगामा किया और पथराव कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर लोग शांत हुए।
शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नरेंद्र यादव उर्फ रिंकू (32) आर्मी में जवान थे और पंजाब प्रांत के भठिंडा यूनिट में उनकी तैनाती थी। गत दिनों बीमार होने पर उन्हें आर्मी के बेस कैंप स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव आ रहा था।