विद्यालय के अन्य शिक्षक बीच-बचाव करते नजर आए। लगभग एक घंटे तक विद्यालय में हंगामा चलता रहा। मामले में प्रधानध्यापिका रीता देवी समेत प्रतिभा सिंह, प्रतिमा, कंचन, अनीता, प्रेमप्रकाश आदि शिक्षक ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर आरोपित सहायक अध्यापक के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने तक विद्यालय बंद रखने की चेतावनी दी है। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है। मैंने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें आगे की कार्रवाई उनके स्तर से की जाएगी।