फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शबाना के साथ तनवी आजमी भी पहुंचीं अपने गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और सिने फोटोग्राफर बाबा आज़मी की पत्नी तंवी आज़मी शनिवार को शाम पांच बजे अपने पैतृक गांव मेजवां स्थिति फतेह मंजिल पहुंचीं। इस दौरान मिजवां सोसायटी से जुड़े लोगों ने शबाना आजमी, तंवी आज़मी, बाबा आज़मी और उनके पुत्र बिराज और पुत्री मेगना का स्वागत किया।
विज्ञापन

संयोगिता और ग्रामीण महिलाओं ने शबाना आजमी और तंवी आज़मी की आरती उतार कर टीका लगाया। फतेह मंजिल में प्रवेश करते समय उन्होंने उपस्थिति सभी महिलाओं से हालचाल पूछा। इसके बाद शबाना और तंवी ने फतेह मंजिल में स्थापित अपने पिता उर्दू के मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी और दादा फतेह हुसैन की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान वह भावुक हो गईं। शबाना आजमी ने फतेह मंजिल में कैफ़ी आज़मी चिकन कारी इंचार्ज संयोगिता और सोसायटी के उप प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी से कैफ़ी आज़मी के नाम से चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें