फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 23 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगेे 10031 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में रविवार को आयोजित होने वाली पीसीएस-प्री परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्रों पर 10031 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से हर केंद्र पर एक एसआई के साथ दो महिला व दो पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि पीसीएस प्री परीक्षा 22 दिसंबर को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक होगी।
इस दौरान कोई परेशानी होने पर परीक्षार्थी कंट्रोल रूम के नंबर 9454417172 व 05462-297559 पर कॉल कर सकते हैं। परीक्षा में नगर को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र के साथ केंद्र पर सरकार द्वारा निर्गत पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, पासपोर्ट, डीएम, केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र आदि प्रस्तुत करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए 65 बच्चों पर एक की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीएमओ की ओर से हर केंद्र पर मेडिकल टीम लगाई गई है। केंद्रों पर पुलिस के साथ ही पीआरवी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें